सेवी साहिब आपनों, और ना जाचों कोई.....
"हे गुरुदेव! मुझे बल दो, मुझे शक्ति दो कि मैं एक तेरी सेवा करुं बस सिर्फ़ तेरी सेवा करुं"
शिष्य के आसरा है सदगुरुदेव और जो शिष्य गुरुदेव को छोड़कर किसी और के पास जायेगा, किसी देवी-देवता के पास, किसी मन्त्र-तन्त्र वाले के पास या किसी कब्र या मजहार में जायेगा तो जैसे बछडा अपनी गौ माता को छोड़कर किसी दूसरी गाय के पास जा कर उससे दूध माँगेगां तो उसको दूध नही मिलेगा लातें मिलेगी। वैसे ही अगर अपने गुरु को छोड़कर यदि कोई कही और जायेगा तो फिर इसी संसार में फँसा रह जायेगा। कभी पार नही पायेगा।
सेवा कर गुरु की तो पार ही पायेगा कभी मार नही खायेगा, जितने भी महान संत प्रसिद्ध हुए है अपने गुरु की सेवा करके ही प्रसिद्ध हुए है। भाई लहड़ा गुरुनानक जी की सेवा करके ही गुरुगद्दी ले गयें। गुरुदेव की सेवा जिसने मनोकामना करके की उसकी मनोकामना पूरी हो गयी और जिन्होनें सदगुरु की सेवा निष्कामता से की उन्होने गुरुदेव को ही पा लिया। भाई लहड़ा जी ने गुरुनानक जी की सेवा निष्कामता से की जिसके फ़लस्वरूप गुरुनानकजी ने उनको बुलाया और कहा कि "लहडियाँ जो तू लहड़ा है तो असी तेरा देड़ा है" और गुरुनानक जी ने उनको अपने अंग से लगा कर उनको अंगद कर दिया और अपनी ज्योति उनके अंदर जला दी और आज्ञा दी कि आप खण्डूर जा कर साध-संगत को नाम जप करवाओं। गुरु अंगद देव जी खण्डूर की धरती पर बैठें हर रोज सिर्फ़ एक ही अरदास करते है गुरुनानक जी से कि जब से मैने तुझे देखा है तब से मुझे और कोई जचता ही नही हैं।
"सेवी साहिब आपनों और ना जाचों कोई, नानक ता का दास है बिंद-बिंद चुख-चुख होई "
रोज सवेरे उठकर गुरु अंगद देव जी साध-संगत को दर्शन देते है और कीर्तन करते हैं। एक दिन सवेरे गुरु अंगद देव जी खण्डूर की धरती पर बैठें है और गुरु का दरबार सजाया हैं और कीर्तन गा रहे है सेवी साहिब आपनों और ना जाचों कोई, नानक ता का दास है बिंद-बिंद चुख-चुख होई तो भाई बाला गुरु अंगददेव के दर्शन करने के लिये आये कि देखुं वो कौन है जिन्होने गुरु नानक जी को भी जीत लिया है। जिन्होने गुरुनानक जी का हृदय भी जीत लिया है। जब भाई बाला गुरु के दरबार में पहुँचे तो क्या देखते है कि गुरु अंगददेव कीर्तन में झूम रहे है जब कीर्तन से उनकी आँखे खुली तो देखा कि भाई बाला खडे है। थोडी देर के बाद गुरुअंगद देव जी ने उनको पास बुलाया और पूछा कि "भाई! आप कौन है।" भाई बाला ने कहा कि "हे गरीब नवाज! मेरा नाम भाई बाला है और मैने सारी उम्र गुरुनानक जी के साथ रहकर उनकी सेवा की है।" जैसे ही गुरुअंगद देव जी ने सुना "भाई बाला" तो उठ खड़े हुए और उनको हृदय से लगा लिया कि "तू बाला है मेरे गुरु नानक जी का साथी" अपने पास बिठा लिया और बोले कि सुनाओ गुरुनानक जी की लीलायें। जैसे-जैसे भाई बाला गुरुनानक जी की लीलाओं का वर्णन करते त्युँ-त्युँ गुरु अंगददेव की आँखों से आँसू बहते हैं। जैसे कोई अपने किसी प्यारे की खबर दे तो कैसे हमारी आँखें भर आती है वैसे ही गुरु अंगददेव की आँखें गुरुयाद से भर गयी। कुछ दिन तक भाई बाला उनके साथ रहे तो गुरु अंगददेव जी ने उनसे गुरुनानक जी की साखीयाँ लिख ली और उनको रख लिया। जब भाई बाला जाने लगे तो उन्होनें गुरु अंगददेव जी से बोला "गरीब नवाज! एक शंका है मन में उसको आप निवृत कर दे" तो गुरुअंगददेव जी ने बोला "भाई बाला गुरु के सामने कोई शंका नही रखना चहिये। क्योकि गुरु के सामने जिनके हृदय में शंका रह जाता है उसका हृदय मैला हो जाता हैं"। अपनी शंका बताओं। भाई बाला बोले कि सारी उम्र गुरु नानकजी की सेवा तो मैने की, गुरुनानजी के साथ मैं रहा लेकिन जब गुरुगद्दी देने का समय आया तो उन्होने आपको बैठा दिया। गुरु अंगददेव जी बोले "भाई बाला! तूने गुरु नानकजी को क्या मान कर सेवा की थी, तूने गुरु नानकजी को क्या मान कर पूजा था"। भाई बाला बोले "मैं गुरु नानकजी को पूर्ण संत मान कर पूजा की थी"। तो गुरु अंगददेव जी ने कहा कि फिर गुरुनानकजी ने तुझे पूर्ण संत ही बना दिया। तब भाई बाला ने पूछा "गरीब नवाज ! मैने तो गुरु नानकजी को पूर्ण संत समझ कर पूजा था पर आप बताओ कि आपने गुरु नानकजी को क्या मान कर पूजा था। तब गुरुअंगद देव जी की आँखें भर आई और उन्होने कहा कि मैने गुरुनानक जी को पारब्रह्म परमेश्वर जान कर पूजा था तब भाई बाला की आँखे भर आयी और उन्होने बोला तो फिर गुरुनानकजी ने आपको पारब्रह्म परमेश्वर का रूप ही बना दिया।
"सदगुरु नो जेहा को कर जाणें, तेहा फल पावे सोई...."
सदगुरु की सेवा सदगुरु को जो जैसा मानकर करता है वो वैसा फल पाता है। भाई लहड़ा पा गये और गुरु अंगददेव बन गयें।
साहिब मेरा नीत नवाँ सदा सदा दातार.................
मासिक साधना उपयोगी तिथियाँ
25 फरवरी - माघी पूर्णिमा
06 मार्च - व्यतिपात योग (दोपहर 14:58 से 07 मार्च दिन 12:02 मिनट तक)
08 मार्च - विजया एकादशी (यह त्रि स्पृशा एकादशी है )
09 मार्च - शनि प्रदोष व्रत
10 मार्च - महा शिवरात्री (निशीथ काल मध्यरात्री 12:24 से 01:13 तक )
11 मार्च - सोमवती अमावस्या (सूर्योदय से रात्री 1:23 तक )
11 मार्च - द्वापर युगादी तिथि
14 मार्च - षडशीति संक्रांति (पुण्यकाल शाम 4:58 से सूर्योदय तक)
19 मार्च - होलाष्टक प्रारम्भ
20 मार्च - बुधवारी अष्टमी (सूर्योदय से दोपहर 12:12 तक)
23 मार्च - आमलकी एकादशी
24 मार्च - प्रदोष व्रत
26 मार्च - होलिका दहन
27 मार्च - धुलेंडी , चैतन्य महाप्रभु जयंती
29 मार्च - संत तुकाराम द्वितीय
30 मार्च - छत्रपति शिवाजी जयन्ती
रविवार, 13 जून 2010
जो जिस भाव से भजे गुरुदेव को वैसा ही बना देते है गुरुवर.
शनिवार, 12 जून 2010
५ मंत्रों की आहुति मन ही मन करें
1। ॐ अविद्यां जुहोमि स्वाहा: (Om Avidyaam Juhomi Svaha)
अर्थ : हे परमात्मा ! हम अपनी अविद्या को , अज्ञान को , आपके ज्ञान में स्वाहा करते हैं ।
2। ॐ अस्मिता जुहोमि स्वाहाः (Om Asmita Juhomi Svaha)
अर्थ : अपने शरीर से जुड़ कर हमने जो मान्यताएं पकड़ रखी हैं , धन की , पद की , आदि उन सब को हम स्वाहा करते हैं ।
3। ॐ रागं जुहोमि स्वाहा: (Om Raagam Juhomi Svaha)
अर्थ : जिसमें राग होता है उसके दुर्गुण नहीं दिखते और जिसमें द्वेष होता है उसके गुण नहीं दिखते। हम किसी भी व्यक्ति, वस्तु अथवा परिस्थिति से राग न करें। राग को हम स्वाहा करते हैं ।
4। ॐ द्वेषं जुहोमि स्वाहाः (Om Dvesham Juhomi Svaha)
अर्थ : किसी भी व्यक्ति, वस्तु अथवा परिस्थिति से द्वेष न करें; उस द्वेष को भी हम स्वाहा करते हैं ।
5। ॐ अभिनिवेशम जुहोमि स्वाहाः (Om Abhinivesham Juhomi Svaha)
अर्थ : मृत्यु का भय निकाल दें ; यह शरीर मैं हूँ और मैं मर जाऊंगा इस दुर्बुद्धि का मैं त्याग करता हूँ ; जो शरीर मरता है वह मैं अभी से नहीं हूँ ; जो शरीर के मरने के बाद भी रहता है, वह मैं अभी से हूँ ।
हरि ॐ ॐ ॐ ॐ ॐ
मंगलवार, 8 जून 2010
श्री राम नाम की महिमा
श्री महादेव जी बोले - देवी ! बहुत अच्छा, बहुत अच्छा ! तुम सम्पूर्ण इन्द्रियों के स्वामी भगवान लक्ष्मीपति का पूजन अवश्य करो। भद्रे ! मैं तुम-जैसी वैष्णवी पत्नी को पाकर अपने को कृतकृत्य मानता हूँ।
वसिष्ठजी कहते है - तदनन्तर महादेव जी से उपदेशानुसार पार्वती जी प्रतिदिन श्रीविष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करने के पश्चात भोजन करने लगीं। एक दिन परम मनोहर कैलास शिखर पर भगवान श्री विष्णु की आराधना करके भगवान शंकर ने पार्वतीदेवी को अपने साथ भोजन करने के लिये बुलाया। तब पार्वति देवी ने कहा - "प्रभो ! मैं श्रीविष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करने के पश्चात भोजन करूँगी, तब तक आप भोजन कर लें" यह सुन कर महादेव जी ने हँसते हुए कहा - "पार्वती ! तुम धन्य हो, पुण्यात्मा हो ; क्योकि भगवान श्रीविष्णु में तुम्हारी भक्ति है। देवि ! भाग्य के बिना भगवान श्रीविष्णु की भक्ति प्राप्त होना बहुत कठिन है। सुमुखि ! मैं तो "राम ! राम ! राम !" इस प्रकार जप करते हुये परम मनोहर श्रीराम नाम में ही निरन्तर रमण किया करता हूँ । राम-नाम सम्पूर्ण सहस्त्रनाम के समान है। पार्वती ! रकारादि जितने नाम हैं, उन्हें सुनकर रामनाम ही आशंका से मेरा मन प्रसन्न हो जाता है।
श्रीराम राम रामेति रमे रामे मनोरमे । सहस्त्रनाम ततुल्यं रामनाम वरानने ॥
रकारादीनि नामानि श्रृण्वतो म्म पार्वति । मनः प्रसप्रतां याति रामनामाभिशंकया ॥ (२८१ । २१-२२)
अतः महादेवि ! तुम राम-नाम का उच्चारण करके इस समय मेरे साथ भोजन करों ।" यह सुन कर पार्वती जी ने राम-नाम का उच्चारण करके भगवान शंकर के साथ बैठकर भोजन किया। इसके बाद उन्होने प्रसन्नचित होकर पूछा - ‘ देवेश्वर ! आपने राम-नाम को सम्पूर्ण सहस्त्रनाम के तुल्य बतलाया है यह सुन कर राम-नाम में मेरी बडी भक्ति हो गयी हैं अतः भगवान श्री राम के यदि और भी नाम हों तो बताइयें।’
श्री महादेव जी बोले - "पार्वती ! सुनो, मैं श्रीरामचन्द्र जी के नामों का वर्णन करता हूँ। लौकिक और वैदिक जितने भी शब्द हैं, वे सब श्रीरामचन्द्रजी के ही नाम हैं। किन्तु सहस्त्रनाम उन सबमें अधिक है और उन सहस्त्रनामों में भी श्रीराम के एक सौ आठ नामों की प्रधानता अधिक है। श्रीविष्णु का एक-एक नाम ही सब वेदों से अधिक माना गया है। वैसे ही एक हजार नामों के समान अकेला श्रीराम-नाम माना गया है। पार्वती ! जो सम्पूर्ण मन्त्रों और समस्त वेदों का जप करता है, उसकी अपेक्षा कोटिगुना पुण्य केवल राम-नाम से उपलब्ध होता है।"
[{( स्रोत - पद्मपुराण - उत्तरखण्ड, अध्याय २९१ (श्रीराम-नाम महिमा और श्रीरामचन्द्रजी के १०८ नाम का माहात्म्य )}]
यही नाम अगर गुरुदेव से गुरुमन्त्र के रूप में मिल जाये तो फिर उसकी बराबरी कोई नही कर सकता........
शनिवार, 5 जून 2010
मेरे साहिबा (जोगी) कौन जाने गुण तेरे....
तारे गिने जात है ना तारे गिने जात
ऐसे ही गुरु नानक जी थे जिन्होने कितनों को तारा ये किसी को नही पता।
एक बार गुरु नानक जी का एक शिष्य भगीरथ गुरु नानक जी के पास आया और पूछा कि गुरुजी ! मैं दूसरे शहर जा रहा हूँ, आप मुझे जाने की आज्ञा दीजिये। गुरुनानक जी ने कहा कि भगीरथा जा रहा है तो बेशक जा पर एक बात का ध्यान रखना कि एक रात से ज्यादा मत रुकना, जो तू एक रात से ज्यादा रुका तो तेरा जन्म बिगड़ जायेगा। भगीरथ ने विनती की कि हे मेरे सच्चे बादशाह ! मैं नही रुकुंगा। आपका हुक्म है कि एक रात रुकना तो मेरे सच्चे बादशाह मैं एक रात ही रुकुंगा। मेरा जन्म क्युं बिगडें, क्योकि गुरु के वचन से ही जनम सफ़ल होता हैं और वचन ना मानने से ही वचन बिगडता हैं। फ़िर गुरुनानक जी ने भगीरथ से कहा कि जो तू दूसरे शहर जा रहा है तो एक काम और करना कि मरदाने की बेटी की शादी है उसे जो सामान चाहिये वो लिखवा ले और लेते आना। भगीरथ आया मरदाना के पास और जो जो सामान मरदाना को चाहिये था लिख लिया, सुहाग का जोडा भी लिख लिया, सारा सामान लिख लिया और आज्ञा लेने गुरुनानक जी के पास आया कि सच्चे बादशाह मैं जाउं ! गुरुनानक जी बोले कि जा भगीरथा पर एक रात से ज्यादा मत रुकना, जो तू एक रात से ज्यादा रुका तो तेरा जन्म बिगड़ जायेगा। भगीरथ ने चरणों में माथा रखा और कहा कि सच्चे बादशाह मैं एक रात ही रुकुंगा। भगीरथ दूसरे शहर पहुंचा तो उसका एक व्यापारी मित्र रहता था भाई मनसुख, शाम को वो भाई मनसुख के घर पहुंचा और बोला "मित्रा ! आज की रात मैं तेरे घर रुकुंगा और कल मैं वापस जाउंगा क्योकि मेरे गुरु का हुक्म है जो मैं एक रात से ज्यादा रुकुंगा तो मेरा जनम बिगड जायेगा।" मनसुख ने पूछा कि "ऐसा कौन सा तेरा गुरु है कि जिसका वचन मानने से तेरा जन्म सफ़ल होता है और न मानने से जन्म बिगडता हैं" तब भगीरथ ने हाथ जोड़ कर कहा कि "मेरे गुरु गुरु नानक जी हैं।" जैसे ही मनसुख ने गुरु नानक जी का नाम सुना तो उसका मन खिंच गया, फ़िर भगीरथ ने कहा कि भाई ये सामान का पर्चा है ये सामान बांध दे क्योकि मुझे सुबह ही जाना हैं। सवेरा हुआ, भाई मनसुख ने सामान बांध दिया था। भगीरथ ने कहा कि "मनसुखा ! चल एक बार गुरुनानक जी के दर्शन कर ले पूर्ण पुरुष है गुरु नानक जी परमेश्वर का रूप है भाई मनसुख कहने लगा "कि चलता तो हूँ पर मेरी एक शर्त है कि जब मैं वहाँ पहुँचु तो गुरुनानक मेरा नाम पुकार कर मुझे बुलावे।" दोनों जब गुरुनानक जी के पास पहुचें तो भगीरथ ने गुरु नानक जी के चरणों में माथा टेका। मनसुख साथ में खडा रहा, तो गुरु नानक जी बोले भगीरथा ! आ गया हैं और साथ उसको भी लाया है जिसकी माँ ने इसका नाम मनसुख रखा है। लेकिन कभी इसने मन का सुख नही जाना कि मन का सुख क्या होता है। इसने तन के सुख को ही सदा सुख समझा है। तन का सुख तो इसने बहुत पाया पर मन का सुख आज तक इसको नही मिला। जैसे ही भाई मनसुख ने गुरुनानक जी के मुख से अपना नाम सुना तो वो चरणों में गिर पडा और बोला "सच्चे बादशाह ! मुझे माफ़ कर दो। मै आपकी परीक्षा रहा था कि आप पूर्ण हो की नही। चरणों में गिर कर मनसुख कहता है कि सच्चे बादशाह मुझे अपना सिख (शिष्य) बना लो। ये जब गुरुनानक जी ने सुना तो मनसुख से सिर पर हाथ रखा और बोले मनसुखा जप "श्री वाहेगुरु"। जैसे ही गुरुनानक जी के हाथ की शरण मनसुख को मिली मनसुख को इतना सुख मिला कि आज तक उसे वो सुख नही मिला था। इतना धन कमाकर आज तक मनसुख को जो सुख नही मिला था उससे ज्यादा सुख सिर्फ़ गुरुनानक जी के उसके सिर पर हाथ रखने से मिल गया। फ़िर मनसुख ने विनती की कि हे गरीब नवाज दया करों मुझे अपना सिख बना लो। तो गुरुनानक जी बोले कि मनसुखा जो तुने मेरा सिख बनना है तो तुझे सवेरे जल्दि उठना पडेगा, नियम करना पडेगा, साधसंगत के साथ बैठ कर नाम जप करना पडेगा जा मरदाने के पास जा और सबद लिख ले और रोज कीर्तन करना जो तू कीर्तन करेगा न तो हम तेरे साथ बैठे होंगे। क्योकि जो कर्ते (परमब्रह्म) का कीर्तन करता है तो सारा जग उसके साथ हो जाता है। भाई मनसुख ने मरदाना से सबद ले लिये और गुरुनानक जी से आज्ञा ले कर घर चला आया और रोज नियम करने लगा। वो व्यापारी था तो एक दिन दूर देश से वापस लौट रहा था तो उसका बेडा समुद्री तूफ़ान में फ़ँस गया मल्लाहों ने बहुत कोशिश की लेकिन जब कुछ नही हुआ तो उन्होने लंगर डाल दिये और भाई मनसुख के पास आकर बोले कि अब जहाज नही संभल रहा हैं क्योकि हवा विपरीत हो रही है और बेडा तेज समुद्री लहरों से टूट जायेगा, अब हम लोगों लो डूबने से कोई नही बचा सकता हैं। तो भाई मनसुख ने कहा कि तुम लोग चिन्ता क्यु करते हो जिसका गुरु गुरुनानक हो उसका बेडा कोई डुबा नही सकता वो तो हमेशा तरता ही है। फिर सब लोग बैठ कर गुरुनानक जी का नाम लेकर कीर्तन शुरु किया। कीर्तन में जब वे एक मन और एक चित्त हो गये तब जब आँख खुली तो सभी क्या देखा कि उनका बेडा किनारे लगा हुआ हैं। गुरु नानक जी ने भाई मनसुख का बेडा तार दिया डूबने नही दिया। क्योकि जिस बेडे के अन्दर कीर्तन होता है और जिसका कोई गुरु होता है उसका बेडा भी कभी डूब सकता है ? इस प्रकार से उन सब की जान बच गयी। सभी ने गुरुनानक जी को शुक्रिया अदा किया और सभी बोले
मेरे साहिबा कौन जाने गुण तेरे.... कौन जाने गुण तेरे....
कौन जाने गुण तेरे.... कौन जाने गुण तेरे.... कौन जाने गुण तेरे....
मेरे साहिबा कौन जाने गुण तेरे.... कौन जाने गुण तेरे....
रविवार, 1 मार्च 2009
आसक्ति मिटाने के ७ उपाय - स्वामी सुरेशानन्द जी
दिसम्बर २००८ पूनम दर्शन दिल्ली में आयोजित पूनम दर्शन सत्संग में स्वामी सुरेशानन्द जी ने आसक्ति मिटाने के ७ उपाय बताये जो कि इस प्रकार है
आसक्ति मिटाने के ७ सरल उपाय हैं
१- दृढ निश्चय कर लिया जाये कि जो गुरुजी कहेंगे वो मुझे करना ही है बस।
२- वासना पूर्ति के मार्ग में चलने वालों का हम संग नही करेंगे। चाहे कोई भी क्युं न हो, वासना पूर्ति के मार्ग में जो जा रहे है उनकी दोस्ती नही करेंगे।
३- कभी भी हम लोग ऐसा विचार नही करेंगे कि वासना पूर्ति करने वाले लोग सुखी है। बडे बंगले में रहते है , बडी कार में घूमते हैं, खाक सुखी है सुखी वो है भगवान कृष्ण ने गीता में बताया हैं काम के वेग को और क्रोध के वेग को सहन करते की शक्ति रखता है दम रखता है भगवान कहता है कि बो मेरे मत में सुखी है, "सहयोगी सहसुखी नरः" आप गीता में पढिये ५वे अध्याय में, भगवान नें यह नही कहा है कि काम विकार नही आयेगा क्रोध विकार आयेगा ही नही, लोभ कभी आयेगा ही नही, भगवान ने कहा कि काम का वेग क्रोध का वेग, इस वेग में जो बह नही जाता उसको सहन करने का दम अपने पास रखता है, भगवान श्रीकृष्ण कहते है कि वो मेरे मत में सुखी है और मेरे मत में वो योगी है।
४- अपने भोजन में पवित्रता सदैव रखी जाये। लहसुन प्याज निश्चित ही तमो गुण बढाने वाली चीजें है परन्तु कोई बुजुर्ग है किसी को शारीरिक कोई तकलीफ़ है, खाँसी की तकलीफ़ है या श्वास की बिमारी है वो अगर आदमी थोडा लहसुन, प्याज खा ले तो उसको कोई पाप नही लगेगा, घुटने का दर्द रहता है किसी को, वात प्रकोप रहता है न वायु का तो शरीर में दर्द रहता है घुटनों में कमर में तो किसी को ऐसा दर्द हो घुटनों आदि में तो वह औषधवश लहसुन खा सकता है, अंगेजी दवाई खाये इससे तो अच्छा है की वो थोडी सी हरी लहसुन खा ले, इसका मतलब से नही कि जो जवान है वो लोग सोचे कि हम भी लहसुन प्याज खाये हा शारीरिक तकलीफ़ है तो ठीक है। लोग बडे कमाल के है शरीर का नाश हो ऐसी चीज नही खाते है लेकिन बुद्धि नाश हो जाये ऐसी चीज पैसे देकर खाते हैं। इसलिये भगवत गीता के ६ठे अध्याय से १७वे श्लोक में और १७वें अध्याय से ८वे, ९वे, और १०वे श्लोक में भगवान श्रीकृष्ण ने आहार सम्बन्धी बहुत बढिया बातें बताई है।
५- अपने जीवन में स्थान की पवित्रता रखी जाये, ऐसी जगह में न जाये जहाँ जाने से रजोगुण बढे और तमो गुण बढे। ऐसी जगह जाने में आग्रह रखें जहाँ जाने से सत्व गुण बढें, भक्ति बढें, भगवान के नाम में रुचि बढें।
६- कभी भी अपना समय बेकार की मेगजीन पढ्ने में, बेकार की टीवी सीरीयल देखने में, बेकार की बातों में न गँवाया जायें। समय मिल गया तो माला से या मन से जप शुरु कर दिया जाय। जप हो गया तो सत्संग की कोई पुस्तक पढी जाय। वो भी पढ ली तो शान्त बैठे और श्वास बाहर-भीतर जाये उस पर जप किया जाये,
७- भगवान कपिल बताते है माता देवहूति को कि माँ आसक्ति निश्चित रूप से दुखः देने वाली है परन्तु वही आसक्ति अगर भगवान और भगवत्प्राप्त गुरु में होती है तो वो तारने वाली होती हैं।
स्रोत: स्वामी सुरेशानन्द जी वीसीडी भाग ४ व ५ - पूर्णिमा दर्शन रोहिणी (दिल्ली)